क्या आप जानते है के डिजिटल कंप्यूटर की परिभाषा क्या है? Computer एक प्रकार की ऐसी मशीन है, जो सूचनाओं को इकठ्ठा और प्रोसेस करने का काम करता है। देखा जाए तो ज्यादातर Computer एक Binary System पर डिपेंड करता है, जो Algorithm की गिनती करने, डेटा इकट्ठा करने और डिटेल्स साझा करने जैसे कामों को पूरा करने के लिए दो वेरिएबल्स, 0 और 1 का इस्तेमाल करता है। दरअसल, मौजूदा वक्त में मार्केट में कई अलग-अलग आकार में कंप्यूटर उपलब्ध है।
आज के समय में मार्केट में स्मार्टफोन की साइज से लेकर सुपर कंप्यूटर तक जिसका साइज एक कमरे तक के आकार में कंप्यूटर उपलब्ध है। तो क्या आप भी Digital Computer की परिभाषा के बारे में संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, यदि हां तो आपके लिए हमारा पोस्ट काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। क्योंकि आज के लेख में मैं आप सभी को डिजिटल कंप्यूटर की परिभाषा से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने वाला हूं।
डिजिटल कंप्यूटर की परिभाषा क्या है?
डिजिटल कंप्यूटर यह वह कंप्यूटर है जो केवल 0 और 1 के बीच काम करता है। इसमें इनपुट, प्रोसेसिंग और आउटपुट सब कुछ डिजिटल फ़ॉर्म में होता है। एनालॉग कंप्यूटर के विपरीत यह डिस्क्रीट सिग्नल का इस्तेमाल करता है। इसकी बदौलत डेटा को बहुत तेज़ी से प्रोसेस किया जा सकता है। यह आधुनिक कंप्यूटिंग की नींव है।

इसके साथ ही डिजिटल कंप्यूटर की परिभाषा यह भी हो सकती है कि कंप्यूटर एक ऐसा मशीन है जो एक सॉफ्टवेयर प्रोग्राम के माध्यम से दिए गए आदेशों के आधार पर प्रोसेस, गिनती और संचालन करता हैं।
डिजिटल कंप्यूटर की सीमाएं
जैसा कि हम जानते हैं कि सिक्के की दो पहलू होते है। हमारे कहने का तात्पर्य यह है कि अच्छा के साथ बुरा भी होता है, फायदे के साथ नुकसान भी होता है। ठीक इसी प्रकार कंप्यूटर भी इसका अपवाद नहीं है। डिजिटल कंप्यूटर की भी कुछ सीमाएं बनाई गई है, जिसका पालन कंप्यूटर भी पूरी शुद्धता से नहीं कर पाता है। जो कि इस प्रकार है…
#1. बुद्धिमत्ता की कमी
यदि हम बुद्धिमत्ता की कमी की बात करें, तो इसका मतलब यह है कि कंप्यूटर स्वेम से फैसला लेने में आजाद नहीं है। हमारे कहने का तात्पर्य यह है कि आप जो कंप्यूटर को आदेश देते है, कंप्यूटर केवल उसी आदेश को मानता है। बिना किसी आदेश के कंप्यूटर खुद पर खुद कोई भी काम नहीं कर सकता है।
#2. डिजिशन लेने की क्षमता का अभाव
डिजिटल कंप्यूटर कोई बुद्धिमान उपकरण नहीं होता है। अर्थात यह सच और झूठ, सही या गलत की पहचान नहीं कर पाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कंप्यूटर के पास ब्रेन नहीं होता। यही वजह है कि कंप्यूटर खुद की तरफ से कोई भी फैसला नहीं कर सकता है। डिजिटल कंप्यूटर केवल यूजर्स द्वारा दिए गए आदेशों का पालन करता है।
#3. आत्म-रक्षा में अक्षम
Computer चाहें कितना ही शक्तिशाली क्यों न हो जाए, वो खुद की आत्म रक्षा करने में हमेशा से अक्षम रहा है। दरअसल, आप चाहें तो अपने डिजिटल कंप्यूटर के किसी भी हिस्से के साथ छेड़खानी कर सकते हैं।
डिजिटल कंप्यूटर की विशेषता
वर्तमान समय में डिजिटल कंप्यूटर का उपयोग हर क्षेत्रों में किया जाता है। क्योंकि यह एक ऐसा उपकरण है, जो कई सारे कार्यों को आसानी से कर लेता है। तो चलिए अब आगे के लेख में मैं आप सभी को Digital Computer के विशेषता क्या है इससे जुड़ी जानकारी साझा कर देते हैं। जो कि इस प्रकार है। जो कि इस प्रकार है…
1. Automatic
Digital Computer अपने सभी कामों को स्वचारित रूप से करता है।
2. Speed
कंप्यूटर की स्पीड के बारे में तो आप सभी जानते ही होंगे कि कंप्यूटर अपने सभी कार्यों को काफी स्पीड में करता हैं। दरअसल, एक मनुष्य एक कार्य को जितना साल भर में खतम करता है, तो वही कंप्यूटर उसी कार्य को कुछ ही सेकंड में पूरा कर सकता है।
3. Accuracy
एक डिजिटल कंप्यूटर अपना सारा कार्य बिना किसी मिस्टेक के करता है। मनुष्य से भले ही गुना भाग इत्यादि जैसे कार्य को करने में मिस्टेक हो सकता है, लेकिन कंप्यूटर से कोई भी कार्य में गलती नहीं हो सकता।
4. Versatility
दरअसल, कंप्यूटर की शुरुआत गणित के कार्यों के लिए ही किया गया था। लेकिन समय के साथ मनुष्य इसके विभिन्न उपयोग करने की क्षमता को जान कर इसका अलग अलग उपयोग करने लगे।
5. High Storage Capacity
डिजिटल कंप्यूटर में डाटा स्टोरेज क्षमता काफी ज्यादा होती है। आप अपने डिजिटल कंप्यूटर में किसी भी तरह के डाटा को स्टोर कर सकते हैं।
6. Diligence
जैसा कि आप सभी यह बखूबी जानते है कि एक कंप्यूटर जितना भी कार्य क्यो न कर लें उसे थकान महसूस नहीं होता है, क्योंकि वो एक उपकरण है। यही वजह है कि कंप्यूटर को काफी परिश्रमी माना जाता है।
7. Reliability
एक डिजिटल कंप्यूटर मनुष्य से ज्यादा शुद्धता से अपना काम करता है। यही वजह है कि कंप्यूटर के माध्यम से किया जाने वाला हर काम विश्वसनीय माना जाता है।
डिजिटल कंप्यूटर के भाग
क्या आप भी डिजिटल कंप्यूटर के सभी पार्ट्स के बारे में जानना चाहते हैं, यदि हां तो उसके लिए आपको हमारे आगे के पोस्ट को ध्यान पूर्वक पढ़ने की आवश्यकता होगी। क्योंकि आगे के स्टेप्स के जरिए आपको डिजिटल कंप्यूटर के सभी पार्ट्स के बारे में जानकारी दी गई है। जो कि इस प्रकार है…
डिजिटल कंप्यूटर से आप क्या समझते हैं?
डिजिटल कंप्यूटर वह कंप्यूटर है जो इनपुट, प्रोसेसिंग और आउटपुट के लिए केवल 0 और 1 जैसे बाइनरी डिजिट्स का प्रयोग करता है।
डिजिटल कंप्यूटर के जनक कौन है?
डिजिटल कंप्यूटर के आविष्कारक चार्ल्स बैबेज और जॉर्ज बूल माने जाते हैं।
डिजिटल कंप्यूटर के मुख्य कार्य क्या हैं?
डिजिटल कंप्यूटर के मुख्य कार्य इनपुट को प्रोसेस करके आउटपुट प्रदान करना, डेटा को स्टोर करना और बाइनरी सिग्नलों द्वारा गणनाएँ करना हैं।
निष्कर्ष
आशा करता हूं कि आपको हमारा डिजिटल कंप्यूटर की परिभाषा का यह पोस्ट पसंद आया होगा। आज के लेख में मैंने आप सभी को डिजिटल कंप्यूटर के परिभाषा से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान किया है। इसके साथ ही अगर आपको हमारे आज के इस डिजिटल कंप्यूटर की परिभाषा के पोस्ट को पढ़कर कोई भी प्रश्न पूछना हो तो कमेंट कर सकते हैं।